|
70 के दशक के शुरुवात में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
के तहत रा.सू.-वि.के. ने 1977 में कार्य करना प्रारंभ किया। बहुत तेजी से
वृद्धि करते हुए यह संस्था जल्दी ही भारत में सूचना-विज्ञान आधारित विकास को
प्रवर्तित करने वाली प्रमुख विज्ञान एवं तकनीकी संस्था बन गई। 1984-85 में
भारत सरकार द्वारा रा.सू.-वि.के. की सेवाओं को राज्यों, केन्द्र शासित
प्रदेशों तथा जिलों को व्यापक रूप से प्रदान करने का निर्णय लिया।
रा.सू.-वि.के. ने एक राष्ट्रीय संजाल
निकनेट
स्थापित किया है जिस पर अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
रा.सू.-वि.के. के जिला केन्द्र (जिला सूचना-विज्ञान केन्द्र या
जि.सू.-वि.के.) जिलों में स्थानीय प्रशासन, समस्त शासकीय व अर्ध-शासकीय
कार्यालयों व संस्थाओं को सूचना-विज्ञान तकनीक आधारित सेवाएं प्रदान कर रहे
हैं। सभी जि.सू.-वि.के. उपग्रह तथा लीज़-लाइन द्वारा
निकनेट
से जुड़े हैं।
|
जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी
+91-7282-232016
(कार्यालय)
+91-7282-232230
(निवास)
+91-7282-233018
(फॅक्स)
4551
(डामा) |