|

| |
होटल
महेश्वर
नर्मदा नदी के किनारे पर बसा है। यह शहर मध्यप्रदेश के
खरगौन जिले मे स्थित है। प्राचीन समय में यह शहर होलकर राज्य की राजधानी था।
महेश्वर धार्मिक महत्व का शहर है तथा वर्ष भर लोग यहां घूमने आते हैं। शहर की
आबादी सन् 2001 की जनगणना के अनुसार 19649
है तथा नगर पंचायत इस शहर का रखरखाव करती है। यह एक तहसील
मुख्यालय भी है। अनुविभाग मुख्यालय मण्डलेश्वर यहां से 10
कि.मी. की दूरी पर है जहां पर खरगौन जिले का न्यायिक मुख्यलय स्थित है। ये दोनो
शहर एक प्रकार से जुड़वां शहरों जैसे ही हैं। मण्डलेश्वर में एक प्रमुख जल
विद्युत परियोजना नर्मदा नदी पर बनाई जा रही है।
-
-
देवी
अहिल्याबाई का किला एवं राजगद्दी, राजराजेश्वर मन्दिर, नर्मदा
के सुरम्य घाट तथा सहस्त्रधारा महेश्वर के आकर्षण हैं। मण्डलेश्वर के निकट वांचू पॉइन्ट नामक स्थान है जहां इन्दौर शहर को नर्मदा के जल
की आपूर्ति करने वाला केन्द्र है। नर्मदा का जल विद्युत पंपों द्वारा वांचू
पॉइन्ट तक खींचा जाता है जहां से यह गुरुत्व के कारण इन्दौर तक प्रवाहित होता
है।
-
-
महेश्वर
सड़क मार्ग द्वारा खरगौन (65
कि.मी.), इन्दौर (85 कि.मी.), धार
(75 कि.मी.) एवं खण्डवा (90
कि.मी.) से जुड़ा हुआ है।
होटल
|